Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

अयोध्या से लौट रही टवेरा कार ट्रक में घुसी, 6 की मौत,4 गंभीर

झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग -27 पर कालपी कोतवाली क्षेत्र के 84 गुंबद नामक स्थान के पास एक तेज रफ्तार टवेरा कार ने पीछे से ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कार का कुछ हिस्सा ट्रक में घुस गया। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

04 May 2026

 अयोध्या से लौट रही टवेरा कार ट्रक में घुसी, 6 की मौत,4 गंभीर

उरई। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में आज सुबह हुए सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग -27 पर कालपी कोतवाली क्षेत्र के 84 गुंबद नामक स्थान के पास एक तेज रफ्तार टवेरा कार ने पीछे से ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कार का कुछ हिस्सा ट्रक में घुस गया। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

100 किमी की रफ्तार मौत का कारण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ललितपुर जिले के महरौनी निवासी शशिकांत तिवारी (49) अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। सुबह लगभग 6 बजे जब वे कालपी क्षेत्र में पहुंचे, तभी चालक को अचानक नींद आने से कार अनियंत्रित हो गई और सामने जा रहे ट्रक से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जिससे टक्कर इतनी भीषण हुई कि टवेरा के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना जबरदस्त था कि 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायलों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में शशिकांत तिवारी, कृष्णकांत नायक, दीपक तिवारी, हरिमोहन तिवारी, भूषण तिवारी और अंशुल तिवारी शामिल हैं। सभी महरौनी, ललितपुर के निवासी बताए जाते हैं।

कार में फंसे रहे लोग

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार में लोग फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार के दरवाजे काटकर घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया। कार में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें स्वामी प्रसाद तिवारी, मनोज भोंडले और देशराज भी शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। जालौन एसपी विनय कुमार सिंह ने बताया, प्राथमिक जांच में चालक को नींद आना हादसे का कारण नजर आ रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अयोध्या से लौट रही टवेरा कार ट्रक में घुसी, 6 की मौत,4 गंभी
झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग -27 पर कालपी कोतवाली क्षेत्र के 84 गुंबद नामक स्थान के पास एक तेज रफ्तार टवेरा कार ने पीछे से ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News